हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Nov-2019 07:20 AM
PATNA : पहले चरण में पटना में होने वाले 24 पैक्स में चुनाव पर रोक लगा दी गई है. यहां 9 दिसंबर को मतदान होना था और इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी. पर इन 24 पैक्सों में होने वाले चुनाव पर अब रोक लगा दी गई है.
पैक्सों द्वारा निर्धारित राशि सहकारिता विभाग में जमा नहीं करने के कारण यह रोक लगाई गई है. इन 24 पैक्सों ने मतदाता सूची और ऑडिट रिपोर्ट भी विभाग को नहीं सौंपी है. इसीलिए इन्हें चुनाव से अलग कर दिया गया है.
चुनाव के लिए प्रत्येक पैक्स को प्रति मतदान केंद्र पांच हजार रुपये विभाग को देने थे. इसके अलावा सदस्य और सह सदस्य की अलग-अलग सूची बनानी थी. पैक्स में कितना पैसा कहां खर्च किया गया इसकी ऑडिट रिपोर्ट भी सहकारिता विभाग ने मांगी थी पर इन 24 पैक्सों ने इसकी रिपोर्ट नहीं सौंपी जिसके बाद यहां चुनाव पर रोक लगाई गई है.