BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
23-Aug-2021 08:54 PM
PATNA: सहायक अभियोजन पदाधिकारी यानी APO की मुख्य परीक्षा को बीपीएससी ने स्थगित कर दिया है। 24 अगस्त से 27 अगस्त तक पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। इसकी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने दी है।
बिहार में बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए एआईएसएफ ने इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी। वही सांसद चिराग पासवान ने भी यह मांग सरकार के समक्ष रखी थी। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीपीएससी के अध्यक्ष को पत्र भेजा था।
चिराग पासवान ने राज्य के ही आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि बिहार के 15 जिलों में बाढ़ आ चुकी है। इन जिलों के 93 ब्लॉक के 694 पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ की चपेट में हैं। इस वजह से APO का एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वो काफी दिक्कतों का सामना कर भी रहे हैं।
चिराग ने कहा कि सवाल नौजवानों के भविष्य का है। इसलिए तय समय पर एग्जाम लेने के बारे में सोचना चाहिए। इसे बाढ़ की समस्या खत्म होने के बाद लेना चाहिए। तत्काल इसे कैंसिल कर देना चाहिए। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया है।
बीपीएससी सहायक अभियोजन पदाधिकारी के कुल 553 पदों के लिए परीक्षा ले रहा है। 7 फरवरी 2021 को APO की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 3 हजार 995 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब मुख्य लिखित परीक्षा 24 से 27 अगस्त तक होनी थी जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।