ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

जिंदा हूं मैं: 23 साल बाद घर लौटा रघुनंदन, जुए में हारने के बाद चला गया था नेपाल

जिंदा हूं मैं: 23 साल बाद घर लौटा रघुनंदन, जुए में हारने के बाद चला गया था नेपाल

21-Jan-2023 10:04 PM

By First Bihar

JAMUI: दो दशक से गायब रघुनंदन ठठेरा के अचानक घर लौटने से परिवार वाले काफी खुश है। उसे जिंदा देखकर गांव वाले थोड़े देर के लिए हैरान रह गये थे। लोगों को भी विश्वास ही नहीं हो रहा था कि रघुनंदन जिंदा है। क्योंकि पत्नी और परिवारवालों ने उम्मीद छोड़ दी थी। उन्हें लगने लगा था कि अब वह वापस कभी घर आएगा। रघुनंदन को सामने देख परिवार के साथ-साथ गांव वालों ने भी नहीं पहचाना। लेकिन जब उसने बताया कि वो  जुए में हारने के बाद नेपाल चला गया था। अब घर लौटा है तब उसकी बात को  सुनकर सभी खुश हो गये। रघुनंदन की पत्नी को लोग अंतिम संस्कार करने की बात कही थी लेकिन वो इस बात के लिए तैयार नहीं थी। उसे उम्मीद था कि उसका पति जरूर आएंगे और हुआ भी वहीं।


23 साल बाद रघुनंदन को सामने देख लोगों को हैरानी भी हुई। क्यों कि किसी को विश्वास नहीं था कि वो वापस लौटकर घर आएगा। लेकिन वो 68 साल की उम्र में घर लौटा जिसे उसकी पत्नी और परिवार वाले ने भी नहीं पहचाना। तब रघुनंदन ने कहा जिंदा हूं मैं। इतना सुनते ही परिवार वाले उसकी ओर देखने लगे। उनकी आखों से खुशी के आंसू निकल रहे थे। परिवारवालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। 


बता दें कि जुआ और नशे की लत ने रघुनंदन को इस कदर दबोच रखा था कि साल 2001 में वो काफी पैसा जुआ में हार गया जिसके बाद पत्नी और परिवारवालों को मुंह ना दिखाने की कसम खा ली। रघुनंदन ने घर से भागने का फैसला ले लिया। वह घर परिवार को छोड़कर नेपाल चला गया वहां मजदूरी करके जीवन बसर कर रहा था। इधर पत्नी और घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद सभी ने उम्मीद छोड़ दी।


 परिवार वालों ने यह मान लिया कि अब रघुनंदन जिंदा नहीं है लेकिन उनकी पत्नी इस बात को मानने को तैयार नहीं थी। यही कारण था कि उसने पति का अंतिम संस्कार तक नहीं किया। उसे विश्वास था कि एक ना एक दिन उसके पति जरूर आएंगे और हुआ भी वही। पति को सामने देख उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे। परिवार वाले भी रघुनंदन को देख काफी खुश हुए। 


यह अनोखा मामला जमुई के भछियार गांव का है जहां रघुनंदन को सामने देख गांव वाले कुछ देर के लिए सोचने को मजबूर हो गये कि क्या यह वही रघुनंदन है जो 23 साल पहले गायब हो गया था। यह दृश्य किसी फिल्म से कम ना थी। रघुनंदन के घर आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते रघुनंदन के घर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी रघुनंदन से मिलने पहुंचे थे। रघुनंदन 45 साल की उम्र में घर से भागा था और आज 23 साल बाद 68 साल की उम्र में पहुंचा। रघुनंदन के आने से घर में खुशियां लौट आई है। पूरे गांव में रघुनंदन की ही चर्चा हो रही है।