ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’

2200 करोड़ की लागत से बनेगा जेपी सेतु के समानांतर 6 लेन का नया पूल, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

2200 करोड़ की लागत से बनेगा जेपी सेतु के समानांतर 6 लेन का नया पूल, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

11-Jul-2022 09:44 AM

PATNA: दीघा सेतु के समानांतर 7.89 किलोमीटर लंबे और 6 लेन वाले इस एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज बनने जा रहा है। इससे पहले वाली सभी गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजना कार्यान्वयन यूनिट यानी पीआईयू भी बना दिया है, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और एक असिस्टेंट इंजीनियर बहाल किए गये हैं। मंत्रालय की योजना के मुताबिक़ बरसात के अगले तीन महीने में सभी कागजी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। 



जानकारी के मुताबिक़ इनलैंड वॉटरवेज ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी ले लिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और रेलवे से एनओसी लेने के लिए आवेदन दिया जा चुका है। इसी महीने डीपीआर के साथ पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड में प्रस्ताव जाएगा। कैबिनेट कमिटी ऑन इकनोमिक अफेयर्स से भी परमिशन लिया जाएगा। 



मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो अगले तीन माह में पर्यावरणीय मंज़ूरी समेत अन्य तकनीकी स्वीकृति पूरी होने के बाद दिसंबर के पहले टेंडर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आपको बता दें, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के नेशनल हाईवे के वार्षिक योजना पर हरी झंडी दे दी गई है। कुल 6795 करोड़ की इस वार्षिक योजना में इस नए ब्रिज के निर्माण के लिए 2200 करोड़ रुपए की लागत लगेगी, जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी है। 



दरअसल, वर्तमान जेपी सेतु से बड़ी गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती थी। आपको बता दें, यह ब्रिज पटना से बेतिया तक के नए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-139 डब्ल्यू) का अंग है। पटना (एम्स) के पास एनएच-139 से शुरू होकर बाकरपुर (सोनपुर), मानिकपुर-साहेबगंज-अरेराज होते हुए बेतिया के पास एनएच-727 तक ये हाईवे जाएगा। इसे मंत्रालय ने भारतमाला परियोजना में शामिल कर लिया है।