पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
03-Sep-2020 10:23 AM
By Ajay Ray
BUXAR : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस महकमे में फेरबदल की कवायद जारी है। जिला पुलिस की टीम में पुलिस अधीक्षक लगातार अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जगह पर पोस्टिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 21 दारोगा और 30 एएसआई को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया है।
निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर बिहार में पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया जा रहा है। एक ही थाने में कई महीनों से तैनात अफसरों का तबादला किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अफसरों को भी थाने में तैनात किया जा रहा है। भोजपुर और जमुई जिले के बाद बक्सर जिले में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने 21 दारोगा और 30 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है।

बक्सर जिले के पुलिस महकमे में जो फेरबदल किया गया है, उसमें ज्यादातर पुलिस अफसर पुलिस लाइन में थे। जिन्हें पुलिस कप्तान ने विभिन्न थानों में भेजा है। बिहार विधानसभा चुनाव में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बनाये रखने के लिए इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर जिला पुलिस बल को मजबूत किया जा रहा है। बक्सर के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने फर्स्ट बिहार झारखंड को इस बात की जानकारी दी कि फिलहाल जिले में पूरी तरह स्थिति कंट्रोल में है। वे विधि-व्यवस्था बनाये हुए हैं। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए ही अधिकारियों को नई जगह पर पदस्थापित किया गया है।
बक्सर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने एक थानेदार को भी बदला है। चक्की आउट पोस्ट के प्रभारी कपिलदेव पासवान के पिता का निधन होने के कारण वह छुट्टी पर हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने दारोगा मोहम्मद जुनैद आलम को चक्की ओपी का नया प्रभारी बनाया है। हाल ही में इस थाना क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना के बाद पुलिस कप्तान ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि दारोगा मोहम्मद जुनैद आलम कई दिनों से पुलिस केंद्र में ही थे, जिन्हें एसपी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
आपको बता दें कि मंगलवार को करीब 11.30 बजे गैस एजेंसी के कर्मचारियों को बाइक सवार तीन अपराधियों ने तब लूट लिया जब वह गैस एजेंसी से 2 लाख 17 हजार रुपये लेकर पास ही मौजूद ग्रामीण बैंक जमा कराने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गैस कर्मी की बाइक को पैर से मारकर गिरा दिया और कनपटी पर पिस्टल भिड़ाकर उसके हाथ से रुपयों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर रेड मारा जा रहा है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।