मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Oct-2021 03:42 PM
PURNEA : पहली बार पनोरमा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका और पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा के द्वारा 20 अक्टूबर 2021 से पनोरमा स्टार खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा हैं.
बता दें कि पनोरमा स्टार के नाम से चल रही प्रतियोगिता विगत 4 वर्षों से पूर्णिया और पूरे बिहार के प्रतिभावान बच्चों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करता है जो उन्हें उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में भरपूर मदद करता है. प्रतियोगता का आयोजन ई होम्स पनोरमा के विशाल अद्भुत आकर्षक और विशेष सुविधाओं से लैस प्रांगण में किया जा रहा हैं. इस कैंपस की विशेषता यह है कि यहां हेलिपैड तक बनाने की योजना हैं. पूर्णिया के लिए यह एक अनूठा कैंपस है.
खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉली बॉल, बॉस्केट बॉल इत्यादि शामिल किया गया है जिसमें बच्चे और बच्चियां दोनो भाग ले सकेंगे. इन्हीं कार्यक्रम की अगली कड़ी में मिसेज पनोरमा बिहार, नाट्य प्रतियोगिता, नृत्यकला, चित्रकला और गायन आदि विधाओं में बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव, इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली और पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक शिरकत करेंगे.
प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इस नंबर (7549000057, 7258885889) पर अपना 2 मिनट का वीडियो बना कर भेजना होगा और रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर http://panoramastar.com/ पर अपना आवेदन देना होगा.