Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
09-Oct-2024 06:20 PM
By First Bihar
PATNA: पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। भारतीय पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पटना से 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया भेजा गया है।
राकेश राठी को पूर्णिया का आईजी बनाया गया है। वही पूर्णिया के आईजी 2006 के आईपीएस अधिकारी लाण्डे शिवदीप वामनराव को पटना भेजा गया है। लांडे को पटना का पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बनाया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बता दें कि 'सुपरकॉप' व 'सिंघम' जैसे उपनाम से चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने बीते दिनों भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। यह खबर हर किसी को चौंकाने वाला था। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब होने लगी। उनके इस कदम से फैंस में मायूसी देखने को मिली। लोग उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी शिवदीप लांडे का तबादला अब पटना किया गया है।

