ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / 16 अक्टूबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, कई मुद्दों पर दिल्ली...

16 अक्टूबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, कई मुद्दों पर दिल्ली में होगी चर्चा

09-Oct-2021 02:54 PM

DESK: कांग्रेस आलाकमान ने G-23 नेताओं की मांग मान ली है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाए जाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। अब 16 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक दिल्ली में होगी। मौजूदा राजनीतिक हालात, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा बैठक में की जाएगी।


G-23 के नेता काफी समय से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल उठाए थे। इस दौरान CWC की बैठक बुलाए जाने की भी मांग की थी। 


कपिल सिब्बल के साथ-साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सोनिया गांधी को CWC की बैठक बुलाने की मांग की थी। कांग्रेस आलाकमान उनकी इस मांग को मानते हुए 16 अक्टूबर को सीडब्लूसी की बैठक दिल्ली में बुलाई है। जिसमें कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी।  


गौरतलब है कि जी-23 के असंतुष्ट समूह के नेताओं सहित कई नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रही अशांति पर आंतरिक विचार-विमर्श करने के लिए इस बैठक की पेशकश की थी। जिसके बाद कांग्रेस कार्य समिति बुलाने का फैसला आलाकमान ने लिया है।