ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Aug-2021 07:04 AM
PATNA : बिहार के धार्मिक स्थलों को आज से खोल दिया गया है। बिहार में अब मंदिरों के अंदर भक्त भगवान के दर्शन कर पाएंगे। साथ ही साथ मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में भी लोग जा सकेंगे। 140 दिन बाद बिहार पूरी तरह से अनलॉक हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद 9 अप्रैल से बिहार में सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला करते हुए सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला किया, साथ ही साथ सभी दुकानें, मॉल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, पार्क और ऑफिस पूरी क्षमता के साथ आज से खुल जाएंगे। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान और धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से 12वीं कक्षा तक) के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें खुल सकेंगी। परन्तु, तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतनी जरूरी है।
हालांकि अभी भी विवाह में डीजे और बारात जुलूस की इजाजत नहीं दी गयी है। शादी समारोह, श्राद्ध कार्यक्रम और अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रखा गया है। विवाह समारोह में डीजे और बारात जुलूस की इजाजत नहीं होगी। विवाह की पूर्व सूचना स्थानीय थाना को तीन दिनों पहले देनी होगी। सभी प्रकार के खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति और कोविड गाइडलाइन के साथ होंगे।
सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानों को क्षमता के 50 प्रतिशत आगंतुकों के साथ ही खोलने की अनुमति दी गई है। सिनेमा हॉल दर्शकों की 50 प्रतिशत उपयोग के साथ सामान्य रूप से खुल सकेंगे। अभी तक शाम सात बजे तक ही सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत थी। इस समय सीमा को समाप्त कर दिया गया है। संबंधित संस्थान और प्रतिष्ठान सुनिश्चित करेगा कि उनके सभी कर्मी कोरोना टीका ले चुके हों।