मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
09-Nov-2024 04:17 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी करने जा रहे है। जिसकी तैयारी शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल पर जोर शोर से चल रही है। जिसका जायजा लेने के लिए एनडीए नेताओं के साथ-साथ बिहार सरकार के अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है। उसी कड़ी में शनिवार को राज्य सभा सांसद संजय झा, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे व स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
वही स्थल निरीक्षण के बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा ने कहा कि 13 नवंबर मिथिलांचल के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एम्स का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। जिसकी तैयारी का जायजा लेने हमलोग पहुंचे हैं। ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। वही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के बाद बिहार ही एक ऐसा राज्य है, जहां दो एम्स बन रहा है। आगामी वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। उस मद्देनजर भी यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है।
वही संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में NDA ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मिथिलांचल के ऊपर खास ध्यान है। वही संजय झा ने कहा कि 13 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा एम्स का आधारशिला रखने का संभावित समय 9 बजे से है। जिसकी तैयारी को हमलोग देख रहे है। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मंच पर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री रहेंगे।
बताते चले की बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। केंद्र सरकार 25 अक्टूबर को इसके लिए ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी। एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवम्बर को करने आ रहे है।