सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
03-Dec-2021 03:03 PM
DESK : संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी आज विपक्षी दलों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है. 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन मामले पर संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं.
वहीं शुक्रवार को इसी मुद्दे पर बीजेपी नेताओं ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी के प्रदर्शन पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि 'ये एक ऐसी जगह है, जहां शांतिपूर्वक सॉलिडेरिटी के लिए बैठे हैं. बीजेपी के सांसदों को यहां क्यों आना था. मैं मानता हूं कि इन्होंने तय कर लिया है कि एक लोकतंत्र की व्यवस्था इस देश में न रहे, एक व्यक्ति के हाथ में ही व्यवस्था रहे.'
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- कभी आपने देखा है पॉर्टी इन पावर की गुंडागर्दी, सत्ताधारी दल ऐसा नहीं करता है, वो विरोध के बीच रास्ता निकालती है. जनता की समस्याओं को हल करने वाला जवाब ये नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए गुंडागर्दी कर रहे हैं.
बता दें कि सोमवार को बिना चर्चा कृषि कानून वापसी बिल पास होने को लेकर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया था. विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा के सभापति ने 12 सांसदों को निलंबित कर दिया था. सांसदों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने के लिए विपक्ष चार दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहा है.
जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है, उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलों देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं.