हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Nov-2019 02:21 PM
By Abhishek
MADHUBANI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. काम में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अधिकारियों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मधुबनी के एसपी डाॅ सत्य प्रकाश ने जिले के 25 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक लगा दिया है. एसपी ने जिले के 14 दारोगा और तीन जमादार का तबादला भी किया.

मधुबनी के एसपी डाॅ सत्य प्रकाश ने 12 दारोगा और 13 ASI के वेतन पर रोक लगाने का फैसला किया है. जिले के कई थानों में पदस्थापित इन पुलिस अधिकारियों के ऊपर कई मामले को लंबित रखने का आरोप है. वेतनधारित पदाधिकारियों में एसआई अभिमन्यु शर्मा ललमनियां ओपी, एएसआई राम नारायण पासवान मधेपुर थाना, एएसआई तुलिसी कुमार प्रसाद पुलिस केंद्र, एसआई रमेश कुमार शर्मा पुलिस केंद्र, एसआई रामाशंकर महतो झंझारपुर थाना, एसआई उमेश सिंह नगर थाना, एएसआई धिरेंद्र कुमार सिंह जयनगर थाना, एएसआई अनिल चौधरी यातायात नियंत्रण मधुबनी, एएसआई शिवजी कुमार सिंह हरलाखी थाना, एसआई एसएन सारण जयनगर थाना, एएसआई अरविंद तिवारी भेजा थाना, एएसआई उमेश राय अररिया संग्राम ओपी, एएसआई सकलदेव पासवान भैरवस्थान थाना के वेतन पर रोक लगाया गया है.
मधुबनी एसपी ने एएसआई देवेंद्र पासवान सकरी थाना, एसआई नंद किशोर सहनी ललमनियां ओपी, एसआई महेश सिंह नगर थाना, एसआई ओम प्रकाश सिंह नगर थाना, एसआई रामशीष सिंह नगर थाना, एएसआई महबुब आलम नगर थाना, एएसआई रामाकांत सिंह रहिका थाना, एएसआई कृष्ण मुरारी सिंह खजौली थाना, एएसआई नौशाद अहमद सिद्दीकी पतौना ओपी, एएसआई उमेश चौधरी अनुसुचित जाति जनजाति थाना, एएसआई माया शंकर सिंह बिस्फी थाना, एएसआई मनोज कुमार फुलपरास थाना के ऊपर कार्रवाई करते हुए उनके वेतन रोक दिया है. अपराध पर नियंत्रण को लेकर मधुबनी पुलिस कप्तान ने इन अधिकारियों का तबादला किया है. इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.