बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
01-Jan-2023 01:15 PM
PATNA : नए साल 2023 का आगाज हो चूका है। आज रविवार को 1 जनवरी है पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा है। इस बीच भोजपुरी सिनेमा या भोजपुरी टीवी चैनल देखने वाले के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। दरअसल, भोजपुरी के लोकप्रिय टीवी चैनल फिलमची टीवी पर नॉन स्टॉप मनोरंजन वाला एक नया शो आज से शुरू होने वाला है। इस शो का नाम ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ है। इस टीवी शो में भोजपुरी के दिग्गज नाम मनोज टाइगर और सतीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे फिलमची चैनल पर प्रसारित होगा।
इस नए टीवी शो को लेकर फिलमची चैनल के वाइस प्रेसीडेंट राजीव मिश्रा ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ एक शानदार कॉमेडी वाला शो है, जो भोजपुरी के दर्शकों को मनोरंजन की दुनिया का अलग अंदाज में सैर कराएंगी। यह शो सर्दी में हंसी की गर्मी दिलाने वाला है। इसमें धारावाहिक निमकी मुखिया से प्रसिद्ध हुई कलाकार भूमिका गौरांग भी नजर आने वाली है। वह इस शो में चटनी के किरदार में नजर आएगी। वहीं, भोजपुरी के बताशा चाचा के नाम से फेमस कलाकार मनोज टाइगर लिट्टी का किरदार निभाएंगे। जबकि सतीश वर्मा चोखा बनेगें। इसके अलावा इस शो में अवधेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू, महेश आचार्य आदि कई फेमस चेहरे भी दिखने वाले हैं।
‘लिट्टी चोखा और चटनी’ को लेकर राजीव मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक शो है। नए साल में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहद खास शो होने वाला है। नए साल में शुरू होने वाला यह शो अपने आप में बेहद खास है। इस शो की खास बात यह होगी कि इसमें बिहार और यूपी के अलग -अलग विषयों को लेकर व्यंग कलात्मक अंदाज में दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। इसमें आम आदमी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा, जिसमें जोरदार ठहाके वाली हंसी का तड़का भी लगेगा।
उन्होंने कहा कि शो ‘लिट्टी चोखा और चटनी’ भोजपुरी टीवी इंडस्ट्री का अलग तरह का शो होगा। जिसके लिए हमने बेहद प्रयास भी किए हैं। यह शो दर्शकों को फिल्मों से ज्यादा मनोरंजन देने वाला हो सकता है। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक भोजपुरी और फिलमची टीवी देखने वाले दर्शक शाम साढ़े 5 बजे आएगा।