ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / lifestyle / Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए...

Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां

Parent-child relation: माता-पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत और मजबूत रिश्तों में गिना जाता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो बच्चों को मन ही मन शर्मिंदा कर देती हैं और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाती हैं|

02-May-2025 12:40 PM

By First Bihar

Parent-child relation: आज के बच्चे आत्म-सम्मान के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। दोस्तों या रिश्तेदारों के सामने डाँटना, टोकना या अपमान करना बच्चों को मानसिक रूप से आहत करता है। यह न केवल उनका आत्मविश्वास गिराता है, बल्कि माता-पिता से एक मानसिक दूरी भी बना देता है। जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चों को अकेले में प्यार से समझाएं।


हर बात पर तुलना करना जैसे देखो शर्मा जी का बेटा क्लास में फर्स्ट आया है, ऐसी तुलना सुनकर बच्चा खुद को कमजोर और हीन समझने लगता है। बार-बार तुलना करने से बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर पड़ता है और वे खुद से निराश होने लगते हैं।


बच्चों की प्राइवेसी में दखल

फोन चेक करना, दोस्तों के बारे में जबरदस्ती पूछना या कमरे में बिना पूछे घुस जाना — ये बातें बच्चों को असहज बना देती हैं। हर उम्र में बच्चों को एक सीमा तक निजता चाहिए होती है। उनका भरोसा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि माता-पिता उनकी सीमाओं का सम्मान करें।


पुरानी सोच को थोपना

संस्कार देना जरूरी है, लेकिन जब संस्कार के नाम पर बच्चों पर पुरानी सोच थोप दी जाती है, तो वे घुटन महसूस करते हैं। आज के बच्चे खुलकर जीना चाहते हैं, और उन्हें जरूरत होती है समझदारी और खुलेपन की, न कि सिर्फ अनुशासन की।


सोशल मीडिया पर ओवर-शेयरिंग

बिना पूछे बच्चों की तस्वीरें, वीडियो या स्कूल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर डालना — माता-पिता को सामान्य लग सकता है, लेकिन बच्चों को इससे शर्मिंदगी महसूस हो सकती है, खासकर जब उनके दोस्त भी माता-पिता से सोशल मीडिया पर जुड़े हों।


बच्चों की परवरिश में प्यार, समझ और सम्मान की ज़रूरत होती है। यह जरूरी है कि माता-पिता बच्चों की भावनाओं को समझें, उन्हें प्राइवेसी और आत्मसम्मान दें। तभी रिश्ता मजबूत होगा और बच्चे खुलकर अपने माता-पिता से जुड़ पाएंगे।