BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
03-May-2025 01:00 PM
By First Bihar
Summer health tips: गर्मियों में बढ़ती गर्मी और बदलती जीवनशैली के कारण शरीर थका-थका सा महसूस करता है और कमजोरी घर करने लगती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
डायटीशियन भी मानते हैं कि प्राकृतिक तरीकों से शरीर को राहत देना ज्यादा असरदार होता है। उन्हीं में से एक उपाय है | गुड़ का पानी। यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं।
शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन
गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गुड़ का पानी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करता है और शरीर को ठंडक देता है।
टॉक्सिन करता है बाहर
गुड़ का पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे त्वचा साफ और चमकदार होती है। मुंहासे व दाग-धब्बों में भी राहत मिलती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
गुड़ में आयरन भरपूर होता है, जिससे खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया की समस्या से बचाव होता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। वायरल इंफेक्शन, खांसी-जुकाम में भी राहत देता है।
डिहाइड्रेशन से बचाए
गुड़ का पानी शरीर में तरल पदार्थ बनाए रखता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।
हीट स्ट्रोक से सुरक्षा
यह शरीर को ठंडा रखता है और लू, सनबर्न, चक्कर व थकावट जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
लिवर की सफाई
गुड़ का पानी प्राकृतिक रूप से लिवर को डिटॉक्स करता है और खून को शुद्ध करता है।
कैसे पिएं गुड़ का पानी?
एक गिलास ठंडे पानी में एक चम्मच गुड़ मिलाएं और चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं। यह स्वाद में भी अच्छा और शरीर के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों में बोतलबंद एनर्जी ड्रिंक की जगह यदि गुड़ का पानी पीया जाए तो यह शरीर को स्वस्थ और तरोताजा रखने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करें और गर्मी को पूरी तरीके से मात दें|