PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा
17-May-2025 03:05 PM
By First Bihar
Bael juice side in summer: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों में बेल का शरबत सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह ना सिर्फ लू से बचाता है, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो बेल का शरबत हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ खास मरीजों को इसका सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
किन्हें नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत?
डायबिटीज मरीज: बेल में नैचुरल शुगर यानी ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है। इससे डायबिटीज रोगियों का शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे लोगों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए।
कब्ज से पीड़ित व्यक्ति: हालांकि बेल आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा होता है, लेकिन जिन्हें पहले से ही कब्ज या धीमी पाचन की समस्या हो, उन्हें यह शरबत परेशानी बढ़ा सकता है।
हाल ही में सर्जरी करवाए मरीज: सर्जरी के बाद शरीर को ऐसे पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है जो घाव को तेजी से भरें। बेल इस प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, इसलिए ऐसे मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए।
थायराइड के मरीज: थायराइड के मरीजों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह दवाओं के असर को कम कर सकता है और हार्मोनल संतुलन बिगाड़ सकता है।
विशेषज्ञों की माने तो बेल का शरबत बहुत लाभकारी है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में यह नुकसानदेह भी हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर : लेख जानकारी के उद्देश्य से है, किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।