ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / lifestyle / Adulterated Ice Cream: कहीं आप भी अपने बच्चों को तो नहीं खिला रहे...

Adulterated Ice Cream: कहीं आप भी अपने बच्चों को तो नहीं खिला रहे मिलावटी आइसक्रीम? इन आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान

Adulterated Ice Cream: गर्मियों में आइसक्रीम की डिमांड बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है, डिटर्जेंट, यूरिया और केमिकल वाली आइसक्रीम से सेहत को भयानक नुकसान है जिसका अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते, इन तरीकों से करें पहचान..

03-May-2025 07:25 AM

By First Bihar

Adulterated Ice Cream: गर्मियों का मौसम आते ही आइसक्रीम की डिमांड आसमान छूने लगती है। चिलचिलाती धूप में ठंडक देने वाली आइसक्रीम हर उम्र के लोगों की पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिक रही कई आइसक्रीम मिलावटी भी हो सकती हैं? डिटर्जेंट, यूरिया, नकली रंग और सैकरीन जैसे खतरनाक केमिकल्स के साथ तैयार ये आइसक्रीम आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। हाल ही में पनीर को भारत का सबसे मिलावटी खाद्य पदार्थ घोषित किया गया, और अब आइसक्रीम भी इस सूची से अछूती नहीं है। मिलावटी आइसक्रीम में डिटर्जेंट, सिंथेटिक दूध और हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। 


इनके सेवन से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसी आइसक्रीम खाने से लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में जल्दी आ सकते हैं। गर्मियों में डिमांड बढ़ने के साथ कुछ दुकानदार और कंपनियां सस्ते में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मिलावट का सहारा ले रही हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना बेहद जरूरी है ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।


मिलावटी आइसक्रीम की पहचान के लिए कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले गर्म पानी टेस्ट करें। एक चम्मच आइसक्रीम को गर्म पानी में डालकर उसमें 2-3 बूंदें हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। अगर रंग लाल या गुलाबी होने लगे, तो यह मिलावट का संकेत है। दूसरा तरीका है रब टेस्ट। असली आइसक्रीम को उंगलियों के बीच रगड़ने पर यह स्मूद और क्रीमी लगती है, जबकि नकली आइसक्रीम में दानेदार टेक्सचर या साबुन जैसी चिकनाहट महसूस होती है। यह डिटर्जेंट की मौजूदगी का लक्षण हो सकता है। इन टेस्ट्स से आप आसानी से मिलावट का पता लगा सकते हैं।


वॉटर टेस्ट भी मिलावट की पहचान का एक कारगर तरीका है। एक गिलास साफ पानी में एक चम्मच आइसक्रीम डालें। असली आइसक्रीम पानी में धीरे-धीरे घुल जाएगी, लेकिन मिलावटी आइसक्रीम पानी में बुलबुले बनाएगी। इसके अलावा, स्वाद और गंध पर भी ध्यान दें। अगर आइसक्रीम में तेज केमिकल जैसी गंध या कड़वा, अजीब सा स्वाद महसूस हो, तो यह नकली होने की निशानी है। बाजार में कुछ ब्रांड्स सस्ती आइसक्रीम बेचकर ग्राहकों को लुभाते हैं, लेकिन इनमें मिलावट की आशंका ज्यादा होती है। इसलिए भरोसेमंद ब्रांड्स या दुकानों से ही आइसक्रीम खरीदें।