ब्रेकिंग न्यूज़

बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

सिमडेगा में सड़क और स्वास्थ्य सेवा बदहाल, बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल

झारखंड के सिमडेगा जिले से वायरल वीडियो ने सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ा।

Bihar

28-Jun-2025 03:44 PM

By First Bihar

JHARKHAND: एक ओर जहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आए दिन विकास के दावे करते दिखते हैं। लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनके दावों की पोल खोल रही है। वायरल यह वीडियो झारखंड के सिमडेगा जिले के केसलपुर पंचायत स्थित चुंदियारी गांव बतायी जा रही है। जो यहां की बदहाल सड़के और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को दिखा रहा है। 


इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन वायरल इस वीडियो से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी सवाल खड़े हो गये हैं। हेमंत सोरेन के राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है? इस वीडियो से ही देखकर समझा जा सकता है। दरअसल दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग महिला को खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। झारखंड के हेल्थ सिस्टम को शर्मिंदा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 


वायरल यह वीडियो सिमडेगा जिले की है जहां सड़क तक नहीं है जिसके कारण एम्बुलेंस पहुंचना भी वहां मुश्किल है। वायरल इस वीडियो में जो आवाज सुनने को मिल रहा है उसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि यहां विकास का काम नहीं हुआ है। सडक,बिजली,पानी की व्यवस्था नहीं  है। यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई बीमार पर जाता है तब 3 से 5 किलोमीटर तक खटिया में धोकर मरीज को अस्पताल ले जाया जाता है। अपनी गाड़ी से भी किसी तरह ले जाया जाता है। रोड तो है ही नहीं कि एम्बुलेंस यहां पहुंचे और मरीज को अस्पताल ले जाए। 


अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हेमंत सरकार और इरफान अंसारी के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने का काम कर रहा है। इरफान अंसारी के रहते सिमडेगा में स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है? इसे जानने के लिए यह वायरल वीडियो ही काफी है। बताया जाता है कि झारखंड से इस तरह की वीडियो आए दिन वायरल होता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके बाद भी सरकार के कान तक जूं नहीं रेंगती। 


यदि व्यवस्था में कोई सुधार होता तो इस तरह की तस्वीर सामने नहीं आती। इस ओर ना तो मंत्री की नजर और ना ही वहां के विधायक ही कुछ कर पा रहे हैं। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं तक नसीब नहीं है। ना तो पीने का पानी है, ना ही बिजली और सड़क की व्यवस्था है। अब तो यहां के लोगों को इन समस्याओं को झेलने की आदत सी हो गयी है। यहां के लोगों का कहना है कि नेताजी पांच साल बाद ही यहां मुंह दिखाते हैं और बड़े-बड़े दावा करके हमसे वोट ले लेते हैं, उसके बाद हमें उसी हालत में छोड़ देतें हैं।