बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
18-May-2025 08:31 AM
By First Bihar
Jharkhand News: एनआईटी जमशेदपुर के एक बीटेक छात्र की शुक्रवार रात दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दिव्यांशु गांधी के रूप में हुई है, जो बीटेक कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र थे। जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु कॉलेज के पास ड्रीम सिटी सोसायटी की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एनआईटी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया।
आत्महत्या की जताई जा रही आशंका
पुलिस और कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांशु पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पिछले छह महीनों से अपने माता-पिता के साथ कैंपस से बाहर किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि दिव्यांशु ने छह माह पहले भी छात्रावास की छत से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उस वक्त सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उन्हें बचा लिया था। इसके बाद से परिजन उन्हें कैंपस से बाहर ले गए थे ताकि वह बेहतर मानसिक स्थिति में रह सकें।
पढ़ाई को लेकर था तनाव में
परिजनों ने बताया कि दिव्यांशु की तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वह फर्स्ट सेमेस्टर में तीन विषयों की परीक्षा नहीं दे पाए थे। शुक्रवार को भी वह अपनी फिजिक्स की परीक्षा नहीं दे सके थे, जिससे वह और अधिक तनाव में आ गए थे। घटना के दिन वह घर पर बिना बताए काफी देर तक गायब थे, और वापस आने पर परिजनों ने उन्हें डांटा भी था।
पुलिस कर रही है जांच
आरआईटी थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सभी कोणों से पड़ताल की जा रही है।