बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Apr-2025 10:18 PM
By First Bihar
Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब एक बच्ची को बचाने की कोशिश में बाकी तीन लड़कियाँ भी गहरे पानी में चली गईं। सभी को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान हरैया गांव निवासी चंदन सिंह का 10 साल का बेटा लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 साल की बेटी अंकिता सिंह, पलामू के पंकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 साल की बेटी रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 साल की बेटी मीठी सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मीठी और रोमा छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदारों के घर, गढ़वा आई थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई पास के तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक-एक कर चारों गहरे पानी में डूबने लगीं।
मीठी का भाई किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकला और घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।