बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Mar-2025 01:15 PM
By FIRST BIHAR
Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। यहां खेलने के दौरान आग में झुलसकर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
दरअसल, घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कुछ बच्चे पुआल के पास खेल रहे थे, तभी पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गई।
आग में बुरी तरह से झुलसने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चारों बच्चों के शव को आग से निकालने की कोशिश कर रही है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिवार को लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।