Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
10-Mar-2025 02:47 PM
By First Bihar
Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां होली से पहले बड़ा हादसा हो गया है। पटाखा दुकान में आग लगने से इसमें झुलसकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में कई और लोगों के झुलसने की खबर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
घटना रंका थाना क्षेत्र की है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मं भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, “गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है”।