बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
30-Jun-2025 02:40 PM
By First Bihar
GIRIDIH: गिरिडीह के डुमरी से विधायक और झारखंड लोक क्रांति मंच (JLKM) के अध्यक्ष जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उनके 6 समर्थक बुरी तरह घायल हो गये। हादसा धनबाद-पुरुलिया रोड पर हुई है। इस हादसे में विधायक जयराम महतो सुरक्षित हैं, इस घटना में वो बाल-बाल बच गये।
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोक क्रांति मंच (JLKM) के विधायक जयराम महतो की एस्कॉर्ट कर रही एक स्कॉर्पियो 29 जून रविवार की रात को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में छह समर्थक घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, विधायक महतो पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह दुर्घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे बलरामपुर-पुरुलिया रोड पर उस वक्त हुई, जब विधायक जयराम महतो का काफिला एक जनसभा से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण सड़कें फिसलनभरी थीं और मौसम खराब होने की वजह से साफ-साफ दिखाई भी नहीं दे रहा था। इसी बीच, काफिले में आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी के शीशे पर कीचड़ जम गया, जिसे साफ करने के लिए गाड़ी कुछ देर रुकी। बाद में जब वह काफिले को दोबारा ज्वाइन करने के लिए तेज़ रफ्तार में चल रही थी, तभी एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पलट कर सड़क से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में जा गिरी।
विधायक की सतर्कता से बची बड़ी दुर्घटना
एस्कॉर्ट गाड़ी के पलटने के तुरंत बाद विधायक जयराम महतो की गाड़ी उसी मार्ग पर पीछे से आ रही थी। लेकिन उनके चालक की सतर्कता और समय पर ब्रेक लगाने की वजह से उनकी गाड़ी दुर्घटना से बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक खुद घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवाया।
घायलों का इलाज जारी, एक की हड्डी टूटी
विधायक के निजी सचिव संजय महतो ने बताया कि सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद धनबाद के अशर्फी अस्पताल और जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतोष नामक एक युवक के कंधे की हड्डी टूट गई है, हालांकि बाकी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। विधायक जयराम महतो ने खुद इस दुर्घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया (एक्स हैंडल) पर साझा की और सभी समर्थकों के सुरक्षित होने की पुष्टि की। यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक महतो पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला में JLKM द्वारा आयोजित एक जनसभा से लौट रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियों क्षतिग्रस्त हो गया।