मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
19-Feb-2025 01:48 PM
By First Bihar
Road Accident: बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीस से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हुई है बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के के डुमरी-गिरिडीह रोड पर स्थित लट्टकट्टो में की है।
मृतकों स्कॉर्पियो सवार चार लोग बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी रविशंकर प्रसाद के 40 वर्षीय बेटे सोमेश चंद्रा, नरेश प्रसाद सिंह का 21 वर्षीय बेटा गोपाल कुमार, इसरी बाजार निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है।
वहीं हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार टुडू और धावाटांड के रहने वाले 55 वर्षीय हुसैनी मियां के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।