ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Waqf Amendment Bill: भाजपा सांसद ने फिल्मी गुंडों से की वक्फ बोर्ड की...

Waqf Amendment Bill: भाजपा सांसद ने फिल्मी गुंडों से की वक्फ बोर्ड की तुलना, कहा.. जिस जमीन पर हाथ रख दिया, वह उनकी हो गई

बीजेपी सांसद ने कहा कि 'जिस प्रकार फिल्मों में गुंडे जिस औरत पर हाथ रख देते थे, वह औरत उनकी हो जाती थी। ठीक उसी तरह जिस जमीन पर वक्फ बोर्ड हाथ रख देता है, वह जमीन उनकी हो जाती है।'

03-Apr-2025 03:24 PM

By First Bihar

Waqf Amendment Bill:  बुधवार 2 अप्रैल को बीती रात लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। इस विधेयक पर करीब 12 घंटे तक चर्चा चली। इस दौरान पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी बातें रखी। लंबी चर्चा के बाद देर रात इस विधेयक को 232 के मुकाबले 288 मतों से पारित कर दिया गया। अब अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बिल को राज्यसभा में पेश करते हुए कहा कि वक्फ में किसी गैर मुस्लिम का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। 


वही बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने वक्फ बोर्डकी तुलना पुरानी फिल्मों के गुंडों से की है। उनका कहना था कि जिस प्रकार फिल्मों में गुंडे जिस औरत पर हाथ रख देते थे, वह औरत उनकी हो जाती थी। ठीक उसी तरह जिस जमीन पर वक्फ बोर्ड हाथ रख देता है, वह जमीन उनकी हो जाती है।


उन्होंने कहा कि किसी की जमीन पर यदि कुछ दिन नमाज पढ़ लिया तो वक्फ बाइ यूजर वो जमीन वक्फ बोर्ड की हो जाती है। तमिलनाडु में तो 1500 साल पुराना मंदिर भी वक्फ प्रॉपर्टी घोषित कर दिया गया। बता दें कि लोकसभा में बुधवार को 12 घंटे तक चली मैराथन चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल पास हो गया। रात 2 बजे वोटिंग हुई थी जिसमें 520 सांसदों ने भाग लिया था। 288 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में वोट डाले। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे उम्मीद (यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट) नाम दिया। अब इस विधेयक को गुरुवार यानि आज ऊपरी सदन राज्यसभा में पेश किया जाएगा।