बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
05-May-2025 01:17 PM
By First Bihar
Vinay Narwal wife Himanshi Narwal: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। हिमांशी ने हमले के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान देशवासियों से अपील की थी कि मुस्लिमों और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत न फैलाई जाए। उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया।
22 अप्रैल को बैसारन घाटी में हुए इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी इन्हीं में शामिल थे। वह अपनी शादी के महज छह दिन बाद पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने पहलगाम पहुंचे थे। आतंकियों ने विनय की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें गोली मार दी थी।
बता दे कि विनय की शहादत के बाद हिमांशी अपने पति के शव के पास बैठा भावुक चित्र देशभर में वायरल हुआ था। मगर सोशल मीडिया पर उनके शांति और सौहार्द्र की अपील को लेकर उन्हें कटाक्ष और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हिमांशी के ट्रोलिंग मामले में संज्ञान लेते हुए कहा है कि किसी महिला को उसकी वैचारिक अभिव्यक्ति पर निशाना बनाना निंदनीय और अस्वीकार्य है। आयोग ने कहा कि असहमति व्यक्त करने का भी एक मर्यादित तरीका होता है और नागरिकों को संवैधानिक सीमाओं में रहकर ही अपनी बात रखनी चाहिए।