बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
27-Apr-2025 03:34 PM
By FIRST BIHAR
Vikas Divyakirti on Pakistan: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और भी खराब हो चुके हैं, और दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत के लोग अब सेना और सरकार की जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, चर्चित शिक्षक और विचारक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियों में विकास दिव्यकीर्ति यूपीएससी की तैयारी कर रहे अपने छात्रों को भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर पढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की अंदरूनी हालात पर भी चर्चा की। डॉ. दिव्यकीर्ति ने इस बात का भी खंडन किया कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का इस आतंकी घटना में हाथ है। उन्होंने कहा, "कोई भी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा?"
उन्होंने यह भी बताया कि कश्मीर में आतंकी हमलों का सीधा असर वहां के पर्यटन पर पड़ेगा, जिससे कश्मीरी लोगों की कमाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पहले जहां 20-22 लाख पर्यटक आते थे, वहीं अब 2-2.5 करोड़ लोग कश्मीर आ रहे हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की, और कहा कि वहां महंगाई चरम पर है और गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में आतंकी हमले करवा सकती है। "पाकिस्तान इन दिनों पेट से है। कभी भी बलूचिस्तान में कुछ हो सकता है। यह संभव है कि 2-3 बच्चे एक साथ हों। कभी भी ऐसी खबर आ सकती है, जैसे कि वहां ट्रेन हाईजैक हो जाती है। दुनिया में पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्हें इस मामले को दबाना है, इसलिए वे इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।"
डॉ. दिव्यकीर्ति ने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसी जगहों पर चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं, तो पाकिस्तान आने वाले वर्षों में कई हिस्सों में बंट सकता है। उन्होंने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को "पेट से लाचार" बताते हुए कहा कि वहां के आम नागरिक महंगाई, अस्थिरता और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जहां लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग उठती रही है।