बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
06-May-2025 01:55 PM
By FIRST BIHAR
Minister Missing From Train: दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस पर सवार होकर जबलपुर के लिए निकले केंद्रीय मंत्री बीच रास्ते से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। जमोह स्टेशन पर जब इस बात की जानकारी रेलवे अधिकारियों और रेल पुलिस को हुई तो सभी को होश फाख्ता हो गए। रातभर रेलवे के अधिकारियों और रेल पुलिस के बीच हड़कंप मचा रहा।
दरअसल. केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव शनिवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से गोंडवाना एक्सप्रेस पर सवार होकर जबलपुर के लिए निकले थे। आखिरी बार उन्हें हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर देखा गया था। ट्रेन जब दमोह स्टेशन पहुंची तो वह बर्थ पर मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी जब रेलवे के बड़े अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया।
केंद्रीय मंत्री को पूरी ट्रेन में तलाश किया जाने लगा। करीब तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक से लेकर ट्रेनों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव 162 किलोमीटर दूर सिरोहा स्टेशन पर जबलपुर संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन बी-3 कोच के 57 नंबर बर्थ पर घायल अवस्था में मिले। इसके बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
केंद्रीय मंत्री के हाथ और पैर में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह सुबह 3.45 बजे दमोह स्टेशन पर उतरे थे, इसी दौरान उनका सुगर लेबर घट गया और ट्रेन भी खुल गई। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान वह प्लेटफार्म पर गिर गए और ट्रेन छूट गई। जिसके बाद पीछे से आ रही संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन आई, जिसपर वह सवार हो गए।
