मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
29-Sep-2025 03:04 PM
By FIRST BIHAR
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर नगर में माx नर्मदा के तट पर बसे एक आदिवासी परिवार से आने वाले गायक अमित धुर्वे इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बागेश्वर धाम के मंच से गाई गई उनकी एक ग़ज़ल-शैली में भक्ति रचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद उन्हें कनाडा और टी-सीरीज जैसी प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों से गाने के प्रस्ताव मिल चुके हैं।
अमित की इस भक्ति यात्रा की शुरुआत तब हुई जब बागेश्वर धाम के एक सेवादार ने उनकी रील धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दिखाई, जिसमें वे भजन गाते नजर आए। उनकी गायकी से प्रभावित होकर महाराज जी ने तुरंत उनके बारे में जानकारी मंगवाई और कुछ ही दिनों में अमित से सीधे बातचीत कर उन्हें नवरात्रि कथा महोत्सव में आमंत्रित किया।
नवरात्रि के दौरान जब अमित ने मंच पर भजन प्रस्तुत किया, तो उनकी गायन शैली से बागेश्वर महाराज भावविभोर हो उठे। उन्होंने अमित को आशीर्वाद देकर मंच प्रदान किया, जो उनके लिए जीवन बदलने वाला क्षण साबित हुआ। इस अनुभव को साझा करते हुए अमित ने कहा कि कल तक हम उन्हीं चैनलों को मोबाइल पर देखा करते थे, जिनमें बड़े कलाकार भजन गाते थे। मन में आस थी कि एक दिन हम भी वहां पहुंचेंगे। आज बागेश्वर महाराज जी की कृपा से वह सपना सच हो गया।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को जब उन्हें मंच मिला, उसी रात से शुभकामनाओं और ऑफर्स के लिए फोन की लाइन लग गई। संस्कार चैनल के सीईओ मनोज त्यागी ने उन्हें नोएडा स्टूडियो में बुलाया, और टी-सीरीज ने उनके लिए भजन रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव दिया, जो जल्द उनके चैनल पर प्रसारित होगा।
बागेश्वर महाराज ने कथा के तीसरे दिन की चढ़ोत्री में उन्हें दक्षिणा भी भेंट की। अमित धुर्वे का परिवार पीढ़ियों से हारमोनियम सुधारने का कार्य करता रहा है। उसी हारमोनियम से सुरों की साधना करते हुए शुरू हुई उनकी भक्ति यात्रा आज महाराज जी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय मंचों पर गूंज रही है।