कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
22-Jun-2025 09:35 AM
By First Bihar
Tejas MK1A: भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट, जिसे 'देसी राफेल' के नाम से जाना जा रहा है, जल्द ही भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाला है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित यह फाइटर जेट इतना तेज और उन्नत है कि अमेरिकी वैज्ञानिक भी इसकी क्षमता देखकर हैरान रह जाएंगे। यह जेट अमेरिकी F-16 और फ्रांसीसी राफेल जैसे विश्व स्तरीय लड़ाकू विमानों को टक्कर देने में सक्षम है।
हाल ही में चीन ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ी डील की है, जिसके तहत वह 40 J-35 फाइटर जेट्स पाकिस्तान को बेचेगा। ऐसे में भारत के लिए अपनी सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस बीच, राहत की खबर यह है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जल्द ही तेजस MK1A फाइटर जेट की डिलीवरी शुरू कर सकता है।
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने साल 2021 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 तेजस MK1A विमानों का सौदा किया था। तब इस सौदे की कीमत 48,000 करोड़ रुपये थी। अब यह डील बढ़कर 97 तेजस MK1A फाइटर जेट्स की हो गई है, जिससे सौदे की कीमत 67,000 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसी साल जुलाई में तेजस MK1A की फ्लाइट टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद ये जेट वायुसेना को सौंपे जाने शुरू हो जाएंगे।
तेजस MK1A में पुराने तेजस LCA के मुकाबले कई बड़े अपडेट्स किए गए हैं। यह 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है और एक सुपरसोनिक फाइटर जेट है, जो 1.8 मैक की स्पीड से दौड़ता है। यानी यह 2222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। तेजस MK1A से बियॉन्ड विजुअल रेंज यानी BVR मिसाइल से अटैक किया जा सकता है। इसकी मदद से उस टारगेट को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिसे पायलट नहीं देख पाता।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि तेजस MK1A फाइटर जेट कुछ मायनों में अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमानों से भी बेहतर है। जैसे कि तेजस MK1A फाइटर जेट में एडवांस्ड AESA रडार सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा, यह जेट दुश्मन के लिए आसानी से जाम नहीं किया जा सकता। इस जेट को दुश्मनों के लिए जाम करना आसान नहीं होगा। यह राफेल फाइटर जेट की टक्कर का लड़ाकू विमान है, क्योंकि दोनों ही 4.5 पीढ़ी के जेट हैं।