बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
22-Apr-2025 12:09 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Taj Mahal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन के कारण 23 अप्रैल यानी (बुधवार) को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। उपराष्ट्रपति अपने परिवार के साथ ताजमहल का दौरा करेंगे। जिसके कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल को बुधवार को आम लोगों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।
23 अप्रैल 2025 को ताजमहल बंद रहेगा और पर्यटक अंदर नहीं जा सकेंगे। आम पर्यटक के लिए ताजमहल अगले दिन यानी गुरुवार को खोला जाएगा। दरअसल, 23 अप्रैल, बुधवार के दिन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे हैं। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ताजमहल देखेंगे।
बुधवार को ताजमहल बंद रहने का आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने सोमवार को जारी किया है। इस दिन सुबह से विंडो टिकट भी बंद रहेगी। जिसके कारण आम पर्यटक बुधवार को ताज का दीदार नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। सोमवार को वह अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जेडी वेंस, उनकी पत्नी उषा और उनके बच्चे बुधवार को ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचेंगे। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।