ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / NEET पास कराने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 3 दलाल को STF...

NEET पास कराने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 3 दलाल को STF ने दबोचा

शातिर ठगों ने नोएडा में ऑफिस खोल रखा था। वही से छात्रों से संपर्क करता था और नीट पास कराने के नाम पर अब तक करोड़ों रूपये ठग चुका है। यदि स्टूडेंट अपनी मेहनत से पास हो जाता था तब कहता था कि हमने पास कराया है और पैसे हड़प लेता था..

04-May-2025 08:58 PM

By First Bihar

 UP STF ACTION: NEET-UG परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. यूपी एसटीएफ ने तीन शातिर ठगों को नोएडा से गिरफ्तार किया। तीनों की पहचान अनिकेत, धर्मपाल और विक्रम साहू के रूप में हुई है जो कई साल से छात्रों को निशाना बना रहे थे। इनके पास से एटीएम कार्ड और कई डॉक्यूमेंट बरामद किया गया है। 


ये लोग छात्रों को मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास कराने का झांसा देते थे। गिरफ्तार विक्रम साहू पहले चेन्नई के विनायका मिशन यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो इस धंधे में शामिल हो गया। वह पहले यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा करता था। इस गिरोह में शामिल होने के बाद मेडिकल परीक्षा पास कराने का झांसा देने लगा।


शातिर ठगों ने नोएडा में ऑफिस खोल रखा था। वही से छात्रों से संपर्क करता था और नीट पास कराने के नाम पर अब तक करोड़ों रूपये ठग चुका है। यदि स्टूडेंट अपनी मेहनत से पास हो जाता था तब कहता था कि हमने पास कराया है और पैसे हड़प लेता था लेकिन जो फेल हो जाता तो ठिकाना बदलकर और पैसा लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता था। जिसके बाद फिर यह गिरोह दूसरे छात्र को टारगेट करता था।


ठग गिरोह के ठिकाने की जानकारी किसी ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों शातिर ठगों को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। इनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।