ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Seema Haider Attacked: सीमा हैदर को जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Seema Haider Attacked: सीमा हैदर को जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Seema Haider Attacked: ग्रेटर नोएडा में सीमा हैदर पर गुजरात के एक युवक ने जानलेवा हमला किया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे इस हमलावर को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में ले लिया है।

04-May-2025 02:42 PM

By First Bihar

Seema Haider Attacked: 3 मई 2025 की शाम करीब 7 बजे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के घर एक चौंकाने वाली घटना घटी। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से आए एक युवक, तेजस झानी ने सीमा के घर में जबरन घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने पहले दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारी, फिर अंदर घुसते ही सीमा का गला दबाने की कोशिश की और 4-5 थप्पड़ मारे। सीमा के चीखने पर परिजन और पड़ोसी जमा हो गए, जिन्होंने तेजस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


पुलिस पूछताछ में तेजस ने दावा किया कि सीमा और उनके पति सचिन मीणा ने उस पर काला जादू किया है, जिसके प्रभाव में वह गुजरात से ट्रेन और बस के जरिए रबूपुरा पहुंच गया। हालांकि, रबूपुरा थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय और एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेजस की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसका मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं, और उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।


यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले के बाद सीमा की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अब सीमा और सचिन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


सीमा हैदर, जो मई 2023 में पबजी गेम के जरिए सचिन से प्यार होने के बाद नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं, पहले भी सुर्खियों में रही हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग तेज हुई है, और सीमा को भी पाकिस्तान लौटने का डर सता रहा है। इस हमले ने न केवल सीमा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।