बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
24-Jul-2025 01:53 PM
By FIRST BIHAR
Plane Crash: रूस के अमूर क्षेत्र में अंगारा एयरलाइंस का एक AN-24 विमान क्रैश हो गया है। विमान में 49 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे, 38 अन्य यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
यह विमान कुछ घंटे पहले रडार से गायब हो गया था। रूस की सेना को अब इसका मलबा एक घने जंगल में मिला है, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विमान टिंडा एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पहले प्रयास में असफल रहा। दोबारा लैंडिंग की कोशिश में यह एयरपोर्ट से 15 किमी दूर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अंगारा एयरलाइंस का यही AN-24 विमान पहले भी हादसों का शिकार हो चुका है। दो महीने पहले किरेंस्क में लैंडिंग के समय इसका नोज़ टूट गया था और विमान में आग लग गई थी, हालांकि तब कोई हताहत नहीं हुआ। जुलाई 2023 में भी इसी सीरीज़ का एक अन्य AN-24 विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 37 यात्री सवार थे।
AN-24 विमान को 1976 में कीव के एविएंट विमान संयंत्र में बनाया गया था और उसी साल इसने अपनी पहली उड़ान भरी थी। 2021 में इस विमान का उड़ान प्रमाणपत्र 2036 तक के लिए बढ़ाया गया था। अमूर क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने बताया कि मलबा आधा किलोमीटर तक बिखरा हुआ है और दुर्घटनास्थल पर सीधे उतरना असंभव है। बचाव दल रस्सियों की मदद से नीचे उतरने की योजना बना रहे हैं।