बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: सीओ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
07-Sep-2025 04:56 PM
By First Bihar
RANCHI: रांची के लालपुर थाना पुलिस ने रविवार को लैंडमार्क होटल के पीछे स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मीडिया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हॉस्टल के कमरों की एक-एक कर तलाशी ली। जांच में यह खुलासा हुआ कि यहां से देह व्यापार का संचालन होता था। हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को आसपास के होटलों, पब और बार में ग्राहकों के पास भेजा जाता था। इनके फोटो ग्राहकों को दिखाकर पसंद आने पर भेजा जाता था।
छापेमारी के दौरान पुलिस को आठ ऐसी लड़कियां मिलीं, जिनके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था। संदेह है कि इन्हें देह व्यापार के मकसद से हॉस्टल में रखा गया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थानेदार रूपेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, इस धंधे में खासतौर पर बाहर से आई लड़कियों को फंसाया जाता है। पढ़ाई और नौकरी के बहाने उन्हें रांची बुलाकर पैसों के लालच में धकेल दिया जाता है। खासकर बंगाल की लड़कियों को इसमें शामिल किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस फिलहाल पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क व सरगना का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लालपुर में हुई यह छापेमारी बताती है कि राजधानी रांची में सेक्स रैकेट किस स्तर पर फलफूल रहा है।