बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: सीओ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
05-Sep-2025 05:18 PM
By First Bihar
INDIAN RAILWAY : इंडियन रेल के कर्मचारियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने अपने रेल कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही दिवाली बोनस से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। अब भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए एमओयू साइन किया गया है। इसके बाद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि,इसको लेकर नियम और शर्तें लागू रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, भारतीय रेल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। हाल ही में भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए एमओयू के तहत अब रेल कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर मिलेगा। खास बात यह है कि कर्मचारियों को इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा।
बताया जा रहा है कि, आकस्मिक मृत्यु, प्राकृतिक मृत्यु, हवाई दुर्घटना या विकलांगता जैसी परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को 1.60 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध होगा। यह योजना मौजूदा बीमा स्कीम की तुलना में कई गुना ज्यादा लाभकारी है।भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों को अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।
एमओयू के मुताबिक, एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले प्रत्येक रेल कर्मचारी को आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध होगा। इसका मतलब यह है कि किसी भी दुर्घटना या अप्रत्याशित घटना में यदि कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जाएगी। इससे परिवार को न केवल आर्थिक स्थिरता मिलेगी बल्कि भविष्य की अनिश्चितताओं से भी बचाव होगा। इतना ही नहीं, यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से होती है, तब भी उसके परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।
इधर, योजना का दायरा सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। साथ ही, उनके परिवार के चार सदस्यों को 5-5 लाख रुपये यानी कुल 20 लाख रुपये का लाभ भी दिया जाएगा। अभी तक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत कर्मचारियों को केवल 1.20 लाख, 60,000 और 30,000 रुपये तक का कवर मिलता था। लेकिन एसबीआई और रेलवे के नए समझौते से बीमा राशि में कई गुना बढ़ोतरी की गई है।