ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / पुणे के इंद्रायणी नदी पर बने लोहे का पुल ढहने से 6 की...

पुणे के इंद्रायणी नदी पर बने लोहे का पुल ढहने से 6 की मौत, 30 से अधिक पर्यटक बहें, पुल की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

पुणे जिले के कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह गए। पुल की जर्जर स्थिति और भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ।

15-Jun-2025 06:21 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र के पुणे जिले के कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही 30 से ज्यादा पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह गए। पुल की जर्जर स्थिति और भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ।


बता दें कि कुंडमाला, मावल तहसील का यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां रविवार को भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। लोहे के पुल पर उस वक्त करीब 100 लोग मौजूद थे, जो नदी के बढ़ते जलस्तर और बहाव को देखने आए थे। तभी अचानक पुल का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में ढह गया। लोहे के पुल पर चढ़े पर्यटक भी नदी में गिर कर बहने लगे। 


इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन 6 लोग इस कोशिश में नाकाम हो गये। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो दर्जन से ज्यादा लोग पानी की तेज बहाव में बहते चले गये। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में थी। पर्यटकों की भारी भीड़ और पानी के तेज बहाव के चलते लोहे का पुल सहन नहीं कर सका और वह पानी की तेज धारा से बह गया। अब इस पुल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों से संपर्क किया और बचाव कार्यों की निगरानी की। NDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं वही कुछ लोग लापता हो गये हैं।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुल के ढहने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।