ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, लैंडिंग...

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, लैंडिंग के दौरान हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर के पहिए धंसे

President Droupadi Murmu: केरल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। नए बनाए गए हेलीपैड का हिस्सा वजन के कारण धंस गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से स्थिति संभाल ली गई।

22-Oct-2025 12:28 PM

By FIRST BIHAR

President Droupadi  Murmu:  भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों केरल दौरे पर हैं। इस दौरान पत्तनमथिट्टा जिले के प्रमदम स्टेडियम में उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, जिस हेलीपैड पर उनका वायुसेना का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, वह वजन के कारण नीचे धंस गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड का हिस्सा कमजोर पड़ गया और पहिए जमीन में धंसने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर घटना नहीं हुई। मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित स्थान पर खींच लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलिकॉप्टर को धंसे स्थान से निकालते हुए सुरक्षाकर्मियों को धक्का लगाते देखा जा सकता है।


बताया जा रहा है कि यह हेलीपैड नया था और इसे अंतिम समय में बनाया गया था। पहले हेलिकॉप्टर को पंबा के पास निलक्कल में उतारने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के चलते प्रमदम स्टेडियम को चुना गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात स्टेडियम में हेलीपैड का निर्माण किया गया था, लेकिन कंक्रीट पूरी तरह से नहीं जम पाया था। इसी वजह से हेलिकॉप्टर के उतरते ही जमीन बैठ गई।


राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल पहुंचीं थीं। आज (22 अक्टूबर) उनका सबरीमला मंदिर जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद गुरुवार को वह तिरुवनंतपुरम स्थित राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके अलावा वह वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी।


राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75वें स्थापना वर्ष के समापन समारोह में शिरकत करेंगी। 24 अक्टूबर को वह एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। इसके साथ ही उनका केरल दौरा समाप्त होगा।