ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / india / दुर्गा पूजा में इस बार शिवलिंग आकार का 40 फीट ऊंचा पंडाल, 24...

दुर्गा पूजा में इस बार शिवलिंग आकार का 40 फीट ऊंचा पंडाल, 24 सितंबर तक बनकर होगा तैयार

173वीं दुर्गा पूजा में इस बार 40 फीट ऊंचा शिवलिंग आकार का पंडाल बनाया जा रहा है। जो 24 सितंबर तक पूरी तरह बनकर तैयार होगा। जिसे षष्ठी के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

18-Sep-2025 03:01 PM

By First Bihar

DESK: 173 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे बंगाली समाज ने इस वर्ष का पंडाल शिवलिंग के आकार में बनाने का निर्णय लिया है। यह पंडाल 40 फीट ऊंचा, 90 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा होगा, जिसे 24 सितंबर तक यूपी के प्रयागराज में कर्नलगंज में तैयार किया जाएगा।


भारद्वाज कॉरिडोर के मुख्य द्वार के पास स्थित पार्क में इस भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 15 कारीगर 19 अगस्त को कोलकाता से प्रयागराज पहुंचे थे। सोसाइटी के अध्यक्ष शंकर चटर्जी, सचिव देवराज चटर्जी, कोषाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा और सहायक सचिव रुम्पी ने तीन महीने पहले सर्वसम्मति से इस थीम को चुना था।


पंडाल के भीतर मां दुर्गा की 9 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही माता सरस्वती, भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां भी रहेंगी। आकर्षक सजावट के साथ 12 फीट ऊंचा बैकग्राउंड तैयार किया जा रहा है। देवी-देवताओं के आभूषण और अस्त्र-शस्त्र कोलकाता से मंगवाए गए हैं।


षष्ठी तिथि को मां की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन होगा। इसके बाद महिषासुर मर्दिनी, चंडी पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। षष्ठी से दशमी तक पंडाल में लगातार शिव स्तुति गूंजेगी और बारह ज्योतिर्लिंग की तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी। वही सप्तमी को कोलकाता के कलाकार नृत्य प्रस्तुति देंगे, जबकि नवमी को सोसाइटी से जुड़े परिवार 'अलादीन' नृत्य नाटिका का मंचन करेंगे। अध्यक्ष शंकर चटर्जी के अनुसार, इस वर्ष का पूरा महोत्सव भगवान शिव को समर्पित है।