ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / india / PM के साथ मीटिंग में बोले CM नीतीश- चीन के खिलाफ देश भर...

PM के साथ मीटिंग में बोले CM नीतीश- चीन के खिलाफ देश भर में गुस्सा, हम सब एक साथ हैं

19-Jun-2020 08:15 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी से सर्वदलीय बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बात की है। उन्होनें पीएम को देश के लोगों की भावनाओं से अवगत करवाते हुए कहा कि देश के अंदर लोगों में चीन के खिलाफ गुस्सा है। इस मुद्दे पर किसी के बीच कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। हम सब इस मसले पर साथ-साथ हैं।

सर्वदलीय बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय बाजारों में चीन के सामान की भारी संख्या एक बड़ी समस्या है। वे प्लास्टिक के होते हैं, पर्यावरण के अनुकूल नहीं हैं, वे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे जुड़ा इलेक्ट्रॉनिक कचरा अधिक होता है। चीनी उत्पाद लंबे समय तक नहीं चलते हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम एक हों और केंद्र का समर्थन करें। सीएम ने कहा कि पार्टियों को किसी भी तरह की असमानता नहीं दिखानी चाहिए। भारत को लेकर चीन का रुख ज्ञात है। भारत चीन को सम्मान देना चाहता था, लेकिन चीन ने 1962 में क्या किया।


चीन क्राइसिस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के जारी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से चीन संकट को लेकर कई अहम सवाल पूछे हैं। सोनिया गांधी ने कहा है कि यह बैठक और पहले बुलाई जानी चाहिए थी लेकिन अभी भी सरकार को गलवान घाटी में हुए पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टता के साथ जानकारी साझा करनी चाहिए।


सोनिया गांधी ने कहा है कि देश की जनता यह जानना चाहती है कि चीन ने हमारी सीमा में घुसपैठ की भारत सरकार को इसकी जानकारी कब मिली और क्या इस इलाके में सरकार का खुफिया तंत्र सही है। सोनिया गांधी ने मौजूदा संकट को लेकर सरकार से और स्पष्टता के साथ अपनी बात रखने की अपील की है। 


सर्वदलीय बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं। चीन का स्वभाव विश्वासघात है। भारत मजबूत है, मजबूर नहीं। हमारी सरकार की क्षमता है आंखें निकालकर हाथ मैं दे देना।