कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
04-Aug-2025 03:25 PM
By First Bihar
DESK: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बात-बात पर उस पर बंदूक तान देता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। जब महिला ने इस बात की शिकायत डीएम से की तब कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने आरोपी के पिस्टल का लाइसेंस को रद्द कर दिया। जिसके बाद उक्त हथियार को सरकारी निगरानी में रखा गया है। पीड़िता ने पति पर डराने धमकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
महिला ने जिलाधिकारी (डीएम) सविन बंसल को बताया कि मेरा पति बात-बात पर बंदूक तानकर मुझे डराता है। मैं मानसिक तनाव में जी रही हूं। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने पति अर्जुन हूजा के आर्म्स का लाइसेंस को रद्द कर दिया और हथियार को सरकारी निगरानी में जब्त करने के आदेश दिया।
महिला ने बताया कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर बार-बार उसे हथियार दिखाकर धमकाता था। डीएम ने कहा कि लोकशांति, पारिवारिक सुरक्षा और जनहित को देखते हुए लाइसेंस को निरस्त किया गया है। आरोपी को आदेश के सापेक्ष 15 दिनों में अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया है।
ऋताक्षी हूजा ने आरोप लगाया कि उसने पति अर्जुन से 5 वर्षीय बेटे की शर्ट प्रेस करने को कहा था, लेकिन शर्ट जल जाने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर अर्जुन ने उसे गालियां दीं और मारपीट की। महिला ने इस संबंध में नेहरू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने पुष्टि की बताया कि अर्जुन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है।