ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pakistan air strike : एयर स्ट्राइक की आई तस्वीरें, हॉस्पिटल में मची अफरा...

Pakistan air strike : एयर स्ट्राइक की आई तस्वीरें, हॉस्पिटल में मची अफरा तफरी

Pakistan air strike: भारत ने पाकिस्तान में पंजाब के मुरीदके में कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।

07-May-2025 08:02 AM

By First Bihar

Pakistan air strike: भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है। यह पंजाब के मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है। इसे पाकिस्तान की "आतंक नर्सरी" के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अब इस जगह से हमले की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।


वहीं, भारत की एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद के कई गुर्गे घायल हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से एयर स्ट्राइक की तस्वीरें सामने आने लगी है। यहां साफ देखा जा सकता है कि पाक के अस्पतालों में अफरा-तफरी मच गई है।


बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी कहा है कि पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा। आसिफ ने जियो न्यूज से कहा, ''हम पूरी ताकत से जवाब देंगे।


जबकि सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत द्वारा दागी गई मिसाइलों ने गुलाम जम्मू-कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद और पंजाब प्रांत के बहावलपुर को निशाना बनाया। मिसाइल हमलों में तीन पाकिस्तानी मारे गए और 12 घायल हो गए।


आपको बताते चले कि मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन जमात-उद-दावा का मुख्यालय लगभग 200 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें आतंकी प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ अन्य बुनियादी ढांचे भी हैं। मुरीद के एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और लाहौर से लगभग 40 किमी दूर है।