ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर बड़ा खुलासा, मोबाइल के इस ऐप...

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर बड़ा खुलासा, मोबाइल के इस ऐप के जरिये घने जंगलों से टूरिस्ट तक पहुंचे थे आतंकी

Pahalgam Terror Attack: आतंकवादियों के पास एक खास मोबाइल ऐप था जिसका इस्तेमाल कर वो पहलगाम के घने जंगलों से होते हुए बैसरन इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहे। यहीं पर आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी।

24-Apr-2025 01:36 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है। आतंकी हमले के बाद एक सुर से पूरे देश में आतंक को खत्म करने की मांग की जा रही है। हमले के बाद सुरक्षाबल लगातार आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाये हैं। इसी बीच हमले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।


बॉर्डर पार से दी गई ट्रेनिंग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को विशेष तैयारी के साथ अंजाम दिया गया था। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI की मदद से ये आतंकी हमले करने में कामयाब रहे। हमले को लेकर इन आतंकियों को बॉर्डर पार से ट्रेनिंग तक दी गई थी। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन आतंकवादियों के पास एक खास मोबाइल ऐप था जिसका इस्तेमाल कर ये पहलगाम के घने जंगलों से होते हुए बैसरन इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहे। यहीं पर आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी।


अल्पाइन क्वेस्ट ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल किया

खुफिया सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने पहलगाम के घने जंगलों में टूरिस्ट स्पॉट तक पहुंचने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था। इससे पहले जम्मू के जंगलों में भी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया था। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उस ऐप की ट्रैकिंग की भी गई जिससे बचने के लिए आतंकवादियों ने इसका इस्तेमाल पहलगाम के जंगलों में किया था। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी इस इंक्रिप्टेड एप्लीकेशन के जरिए उस टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचने में कामयाब रहे, जहां पर पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ थी।


पाकिस्तानी सेना ने की आतंकियों की मदद

आतंकी हमले के बाद इस मामले की जांच कर रही जांच एजेंसियों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी की ट्रैकिंग से बचने के लिए पाकिस्तानी सेना ने इनकी मदद की थी। पाकिस्तान सेना की शह पर इस मोबाइल ऐप को तैयार किया गया था। यही नहीं मोबाइल ऐप बनाने के बाद इसके इस्तेमाल को लेकर आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी गई। आतंकवादियों को इस ऐप का कैसे इस्तेमाल करना है इसकी पेशेवर ट्रेनिंग बॉर्डर पार उनके हैंडलर की ओर से दी गई। खास बात यह है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सारे आतंकियों को इस ऐप को चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी।