ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Operation Sindoor: भारत का पाक आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, 9 अड्डे तबाह,...

Operation Sindoor: भारत का पाक आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, 9 अड्डे तबाह, पाकिस्तान में हड़कंप

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह किया। पहलगाम हमले का बदला, पाक में स्कूल-कॉलेज बंद।

07-May-2025 07:06 AM

By First Bihar

Operation Sindoor: 7 मई 2025 की सुबह भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया है कि वहां हड़कंप मच गया। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद के 9 आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक से नेस्तनाबूद कर दिया। बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली जैसे इलाकों में हाफिज सईद और मसूद अजहर के अड्डों को निशाना बनाया गया। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन ठिकानों पर 250 से ज्यादा आतंकी मौजूद थे। भारतीय सेना ने अपनी सीमा से ही यह हमला किया, जिसमें थल, जल और वायु सेना ने मिलकर कमाल दिखाया।


पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि भारत ने 6 जगहों पर 24 सर्जिकल स्ट्राइक कीं, जिसमें 8 लोग मारे गए और 35 घायल हुए। लेकिन पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व दहशत में है। उसने कराची और लाहौर का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। पाक मीडिया फर्जी खबरें फैला रहा है कि उसने भारत के दो जेट मार गिराए, लेकिन भारत ने इसे खारिज किया। उधर, पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी में गोलीबारी शुरू की, जिसमें 3 भारतीय नागरिक मारे गए। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और कश्मीर में पाक का एक JF-17 जेट भी मार गिराया।


भारत ने इस ऑपरेशन की जानकारी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों को दी। पीएम मोदी ने खुद इसकी पल-पल की निगरानी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पहलगाम हमले का सटीक जवाब है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। किसी पाक सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचा। जम्मू-कश्मीर जदयू चीफ जीएम शाहीन ने कहा, “सरकार ने दिखा दिया कि जो कहते हैं, वो करते हैं।” बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने इसे आतंकियों के मुंह पर तमाचा बताया। योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा जैसे नेताओं ने सेना की तारीफ की।


इधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शांति की अपील की, जबकि यूएन महासचिव ने सैन्य संयम की बात कही। रिटायर्ड ब्रिगेडियर विजय सागर ने कहा, “यह सिर्फ पहला चरण है, अभी और होगा।” भारतीय सेना आज सुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगी। श्रीनगर एयरपोर्ट बंद है और कई उड़ानें रद्द की गई हैं। क्या यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम साबित होगा? अपनी राय नीचे जरूर बताएं।