बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
07-May-2025 12:05 PM
By First Bihar
Sindoor Operation: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मरकज पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बेगम, बेटे और बेटी सहित 14 की मौत की पुष्टि हुई है।
भारत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह आतंक के खिलाफ किसी भी स्तर पर जाकर जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर जोरदार हमला किया। इस हमले में आतंकी संगठन के कई शिविर नष्ट हो गए, और मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदारों की भी मौत हो गई।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, हमले में मसूद अजहर की पत्नी, बेटा, बेटी समेत उसके परिवार के कुल 14 सदस्य मारे गए। भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर में स्थित जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह परिसर को भी निशाना बनाया, जो जैश का प्रमुख ऑपरेशन और भर्ती केंद्र माना जाता है। यह परिसर उस्मान-ओ-अली के नाम से भी जाना जाता है और करीब 18 एकड़ क्षेत्र में फैला है।
ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य था, जेईएम और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के आतंकी ढांचे को जड़ से खत्म करना, जो पिछले तीन दशकों से भारत में हमलों की साजिशें रचते रहे हैं। हमला चने में सफल मसूद अजहर ने हमले के बाद अपने बयान में कहा, “मेरी भी मौत हो जाती तो बेहतर होता।” यह बयान बताता है कि भारतीय ऑपरेशन कितना सटीक और गहरा रहा। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से जिम्मेदारी भरी थी और केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।