बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
06-Jan-2025 02:41 PM
By First Bihar
NEPAL : भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान में उड़ान के दौरान आग लग गई। यह आग विमान के बाएं इंजन में लगी। इसके बाद काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसकी मैनुअल लैंडिंग की गई। विमान में क्रू मेंबर समेत 76 लोग सवार थे। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, बुद्धा एयर के एक प्लेन के बाएं इंजन में आग लगने की वजह से राजधानी काठमांडू से 43 किलोमीटर पूर्व में पहुंच गया। जिसके बाद सिंगल इंजन पर फ्लाई करके यह काठमांडू लौट आया। फिर सुबह 11:15 बजे इसकी त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मैन्युल लैंडिंग की गई। हालांकि, प्लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मालूम हो कि, इससे दो दिन पहले दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने केरल के करिपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। पायलट ने प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी की शिकायत दर्ज की थी। फ्लाइट नंबर IX344 दुबई से करिपुर आ रही थी, जिसमें चालक दल के छह सदस्यों सहित 182 यात्री सवार थे। बता दें कि प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण लैंडिंग के समय पहिये नहीं खुलते हैं, जो हादसे की वजह बन सकता है।