बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
14-Apr-2025 09:29 AM
By First Bihar
आजकल अच्छी सड़कें हर देश की तरक्की का आधार हैं इस बात में कोई शक नहीं। केंद्र सरकार ने देश की सड़कों को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा प्लान बनाया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अगले दो साल में सड़कों के लिए 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खासकर नॉर्थ ईस्ट की सड़कें अमेरिका जैसी शानदार बनेंगी। यह योजना न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि देश के विकास को भी एक नई रफ्तार देगी।
नॉर्थ ईस्ट के इलाकों में पहाड़ और जंगल होने से सड़कें बनाना आसान नहीं है। फिर भी सरकार वहां सड़कों को मजबूत करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। गडकरी ने बताया कि 784 नई सड़क परियोजनाएं शुरू होंगी, जिन पर 3,73,484 करोड़ रुपये खर्च होंगे। असम में 57,696 करोड़ और बिहार में 90,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। ये सड़कें बनने से वहां के लोगों को व्यापार, नौकरी और घूमने-फिरने में बड़ी मदद मिलेगी।
गडकरी ने यह भी बताया कि देश में सड़कों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। साल 2014 में हमारे पास 91,287 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जो अब बढ़कर 1,46,204 किलोमीटर हो गए हैं। इसके अलावा, नागपुर में 170 करोड़ रुपये से एक खास ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट भी शुरू हुआ है, जो पर्यावरण को भी बचाएगा।
अच्छी सड़कें सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनातीं, बल्कि समय और पेट्रोल की बचत भी करती हैं। साथ ही, सड़क हादसों में कमी आती है। नॉर्थ ईस्ट में अमेरिका जैसी सड़कें बनने से वहां के लोग देश-दुनिया से और करीब होंगे। यह इलाका तरक्की की नई राह पर चल पड़ेगा।