ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

नाबालिग ने अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, मिठाई बांटने पहुंचे रेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

उत्तराखंड के नैनीताल में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान मिठाई बांटने पहुंचे दुष्कर्म आरोपी सूरज को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

04-Oct-2025 02:35 PM

By First Bihar

DESK: उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद मां बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 साल 10 महीने की नौवीं की छात्रा ने 3 अक्टूबर को बीडी पांडे जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।


दरअसल शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। थोड़ी ही देर में उसने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गयी। वही बच्ची के जन्म की खबर मिलते ही दुष्कर्म का आरोपी सूरज भी अस्पताल पहुंच गया और बेटी के जन्म की खुशी में मिठाई बांटने लगा। 


तभी मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने आरोपी को धड़ दबोचा। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तब पता चला कि आरोपी सूरज अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है। सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था और एक रेस्टोरेंट में काम करता था। 


करीब दो साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक नाबालिग लड़की से हो गयी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और सूरज ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी सूरज फरार चल रहा था। लेकिन जैसे ही उसे यह जानकारी हुई कि जिस लड़की का उसने यौन शोषण किया वो एक बच्ची की मां बन गयी है। वह नवजात बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गया और साथ में मिठाई का डिब्बा भी लेकर आया और अस्पताल में मौजूद लोगों को मिठाइयां बांटने लगा। 


कहने लगा कि उसे बेटी हुई है, वह घर में लक्ष्मी के आने की खुशी में मिठाई बांट रहा है। वहां पहले से मौजूद पुलिस की टीम यह सब देख रही थी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में घेर लिया और उसे अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।