ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बारिश के बीच रनवे...

Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, बारिश के बीच रनवे से फिसला एयर इंडिया का विमान

Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसल गया. इस घटना के बाद विमान के तीन टायर फट गए. गनीमत की बात रही कि इसके बावजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं.

21-Jul-2025 04:23 PM

By FIRST BIHAR

Air India Flight: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एअर इंडिया की एक फ्लाइट रनवे से फिसल गई। यह हादसा विमान संख्या VT-TYA के साथ उस वक्त हुआ, जब A320 विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा।


रनवे से फिसलने के दौरान विमान के तीनों टायर फट गए और वह करीब 16–17 मीटर दूर कीचड़ भरे इलाके में जाकर टैक्सीवे पर रुका। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री तथा चालक दल पूरी तरह सुरक्षित रहे। विमान को मामूली क्षति हुई, लेकिन वह अपने दम पर टैक्सी पार्किंग बे तक पहुंच गया।


एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया। सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य रनवे की मरम्मत तक के लिए वैकल्पिक रनवे को चालू कर दिया गया है, जबकि क्षतिग्रस्त मुख्य पट्टी का निरीक्षण किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विमान की लैंडिंग के दौरान गति कम करते समय यह हादसा हुआ।