ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / india / 150 गांवों में तेजी से फैला HIV-एड्स, इसकी वजह जानेंगे तो आप भी...

150 गांवों में तेजी से फैला HIV-एड्स, इसकी वजह जानेंगे तो आप भी हो जाएंगे हैरान

HIV-एड्स से इस जिले में डेढ़ सौ गांव प्रभावित हो गये हैं। इसका कारण आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे..मामले को बढ़ने से रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान इलाके में चलाया जा रहा है।

27-Sep-2025 10:43 PM

By First Bihar

DESK: अचानक 150 गांवों में तेजी से एड्स फैलने से इलाके के लोग टेंशन में हैं। इन गांवों में जब सभी की एचआईवी टेस्ट कराया गया तब 10 प्रतिशत लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। पीड़ित और उनके परिजन काफी परेशान हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा हैं ये सब हुआ कैसे..लेकिन विशेषज्ञों ने इसका कारण जो बताया वो हैरान करने वाला है। 


दरअसल यूपी के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में एचआईवी-एड्स का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि करीब डेढ़ सौ गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं।नाको (NACO) के अंतर्गत इन गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन गांवों में एचआईवी की जांच कराने वालों में करीब 10 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सबसे अधिक प्रभावित गांव बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के हैं।


विशेषज्ञों का कहना है कि एचआईवी-एड्स के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी का कारण संक्रमित सुई का इस्तेमाल और युवाओं में टैटू बनवाने का बढ़ता शौक है। इसके अलावा नशे के लिए सिरिंज का इस्तेमाल करने वालों में भी संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। नाको के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट दिशा की मैनेजर विनीता पांडेय ने बताया कि जिन गांवों में एचआईवी-एड्स के मामले अधिक सामने आ रहे हैं, वहां बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों के बारे में शिक्षित किया जाएगा ताकि इस खतरे को समय रहते रोका जा सके।